मावा जलेबी के स्वाद पर फिदा हैं इस प्रदेश के लोग, एक बार चखने के बाद आप भी हो जाएंगे सम्मोहित #Recipe

By: RajeshM Sat, 21 Oct 2023 4:21:43

मावा जलेबी के स्वाद पर फिदा हैं इस प्रदेश के लोग, एक बार चखने के बाद आप भी हो जाएंगे सम्मोहित #Recipe

जलेबी एक ऐसी मिठाई है, जिसका स्वाद अधिकतर लोगों ने लिया है। यह पारंपरिक स्वीट डिश है और आसानी से उपलब्ध हो जाती है। रसभरी जलेबी खाकर सबको मजा आता है। त्योहारों पर इसकी अलग ही रंगत होती है। खैर हम आज आपको मध्य प्रदेश की मशहूर मावा जलेबी से रूबरू करा रहे हैं। ये स्वाद में बहुत लाजवाब होती है। इस पर छोटे-बड़े सब लोग फिदा हैं। यह कुरकुरी होती है। इस बार सर्दियों में दूध के साथ सादा जलेबी की जगह मावा जलेबी का आनंद लेकर देखिए। हमारा मानना है कि आपको मजा आ जाएगा।

mawa jalebi,mawa jalebi ingredients,mawa jalebi recipe,mawa jalebi sweet dish,mawa jalebi madhhya pradesh,mawa jalebi home

सामग्री (Ingredients)

मावा - क्रम्बल किया हुआ 200 ग्राम
मैदा - 30-50 ग्राम
चीनी - 300 ग्राम
केसर - 20-25 धागे
घी - जलेबी तलने के लिए

mawa jalebi,mawa jalebi ingredients,mawa jalebi recipe,mawa jalebi sweet dish,mawa jalebi madhhya pradesh,mawa jalebi home

विधि (Recipe)

- सबसे पहले मैदा में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए उसे घोल लें। मैदा तब तक फैंटे जब तक इसमें से गांठे खत्म ना हो जाएं।
- घोल को 4-5 मिनट तक खूब फैटें और 1 घंटे के लिए गरम जगह पर ढककर रख दें।
- हाथ से क्रम्बल (टुकड़े) किए हुए मावा में 2-3 चम्मच दूध डालकर, मसल-मसलकर एकदमनरम करके तैयार करें।
- इस मावा को भी 1 घंटे के लिए ढककर रख दें। एक घंटे बाद मावा और मैदा के मिश्रण को मिलाकर तब तक फैटें, जब तक कि दोनों एकसार न हो जाएं।
- अब जलेबी की चाशनी तैयार करने के लिए केसर को 1 छोटी चम्मच पानी में डालकर रख दें, केसर घुलकर रंग छोड़ देगा।
- चीनी को किसी बर्तन में डालें और 1 कप 2 टेबल स्पून पानी डालकर मिला दें।
- चाशनी को चीनी घुलने के बाद 2-3 मिनट और पकाएं। चाशनी को चैक कर लें।
- चाशनी की 1-2 बूंद प्याली में गिराएं, उंगली और अंगूठे के बीच चिपकाएं।
- चाशनी शहद की तरह चिपकनी चाहिए, चाशनी तैयार है। केसर पानी सहित डाल दें। गैस बंद कर दें।
- अब जलेबी बनाने के लिए मोटे तले की चौड़ी कड़ाही में घी गरम करें।
- जलेबी के पेस्ट को कोन में भर लें और नीचे से थोड़ा सा काटकर छेद कर लें।
- कोन को ग्लास पर खोलकर रखें और चम्मच से जलेबी का पेस्ट कोन में डालकर भर लें।
- कोन को ऊपर से पकड़ें और पुश करते हुए लो मीडियम गरम घी में गोल-गोल जलेबी बनाएं।
- 3-4 या कड़ाही में जितनी जलेबी एक बार में आ जाए उतनी जलेबी डालें।
- धीमी गैस पर जलेबी को पलट-पलटकर सुनहरा भूरा होने तक तलकर प्लेट में निकाल लें।
- अब जलेबी को चाशनी में डालकर डुबोएं। 2 मिट तक चाशनी में रहने के बाद जलेबियों को निकालकर दूसरी प्लेट में रखें।
- इसी तरह सारी जलेबी तलकर, चाशनी में डुबोकर निकालकर तैयार कर लें।
- तैयार है मावे की जलेबी। इसे गरमागरम खा सकते हैं। अगर ज्यादा जलेबी है तो 2-3 दिन के लिए फ्रिज में भी रख सकते हैं।

ये भी पढ़े :

# हो रही है होटल-रेस्टोरेंट जैसा स्वादिष्ट लच्छा पराठा खाने की इच्छा, तो फॉलो करें ये आसान तरीका #Recipe

# 2 News : अनिल को लेकर ‘मिस्टर इंडिया 2’ पर ऐसा बोले बोनी, सलमान की इस फिल्म के प्रोड्यूसर बाबूभाई का निधन

# 4 साल बाद अपने वतन पाकिस्तान लौट रहे हैं पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, जनवरी में लड़ सकते हैं चुनाव

# 2 News : 2 करोड़ की कार में दिखीं जैकलीन फर्नांडीज, परिवार के साथ दुर्गा पूजा समारोह में पहुंचीं काजोल

# 2 News : शाहरुख-दीपिका सहित इन सितारों ने पार्टी में जमाया रंग, मनोज बाजपेयी को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com